होटल मोंटेकार्लोरोम के ओल्ड टाउन सेंटर में टर्मिनी ट्रेन स्टेशन के नज़दीक, दूतावासों और कांस्यूलेट्स के बीच में स्थित है जो होटल से केवल कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। इसके नज़दीक ही अम्बेर्टो अस्पताल, रोम विश्वविद्यालय और अनेक बैंकों तथा प्राइवेट कंपनियों के मुख्यालय हैं।
ओल्ड टाउन सेंटर के होटलों में,होटल मोंटेकार्लो सार्वजनिक परिवहन द्वारा पूरे रोम में सभी जगहों पर आसानी से पहुंचने के लिए एक बहुत ही सुविधाजनक जगह पर स्थित है। सबवे बी लाइन (कास्त्रो प्रिटोरियो स्टॉप) होटल से 300 मीटर दूर है जबकि मार्टिनी स्टेशन पर जाने वाली ए लाइन होटल मोंटेकार्लो से केवल 800 मीटर की दूरी पर है।
टर्मिनी ट्रेन स्टेशन जाने वाली बस होटल से 50 मीटर दूर रुकती है और 150 मीटर दूर आप उन बसों और ट्रामों को पा सकते हैं जो सीधे पिज्जा नावोना और पिज्जा सैन पिएत्रो, इम्पीरियल फोरम्स तथा कोलिजियम और शहर की सभी मशहूर और खूबसूरत जगहों पर जाती हैं।
रोम का होटल मोंटेकार्लो न केवल टर्मिनी ट्रेन स्टेशन के नज़दीक है, बल्कि पिज्जा डेला रिपब्लिका के नज़दीक (15 मिनट के पैदल रास्ते से भी कम) रोम के ओल्ड टाउन सेंटर के होटलों में से एक है जिसमें फाउंटेन ऑफ नाइएड्स, रोम का सबसे खूबसूरत आधुनिक फाउंटेन, और जीवंत वाया नाजी़ओनेल, रोम में शॉपिंग के लिए मनपसंद जगह है (पिज्जा डी स्पैग्ना (स्पैनिश स्टैप्स), वाया डेल कोरसो और वाया कोंडोटी जो बस से कुछ ही स्टॉप दूर हैं, के आसपास शानदार सड़कों पर सबसे वैभवशाली और खास दुकाने हैं)।
यहां तक कि प्रभावशाली बाथ्स ऑफ डायाक्लेटियन, जो प्रचीन विश्व में सबसे बडे़ थे और जिसमें आज बहुत ही दिलचस्प म्यूजियो नेजि़योनेल रोमैनो मौजूद है, भी होअल मोंटेकार्लो से कुछ ही मिनट की दूरी पर है।
रोम के ओल्ड टाउन सेंटर में होटल के नज़दीक, अनेक रेस्टोरें ਟ और ट्रैटोरियस हैं जो फास्ट लंच अथवा होटल मोंटेकार्लो से थोडी़ ही दूरी पर एक शाम बिताने के लिए आदर्श जगह हैं।
नक्शा PDF फार्मेट में प्रिंट करें
यदि आप PDF फार्मेट नहीं पढ़ पा रहे तो ,
Acrobat Reader डाउनलोड करे।
रोम के फियूमिसिनो एयरपोर्ट से लियोनार्डो एक्सप्रेस पकडें़ और लाइन के अंत में, रोम में टर्मिनी स्टेशन पर उतरें। यह 800 मीटर दूर है, "बाइ ट्रेन" के अंतर्गत निर्देशों का पालन करें।
रोम के सियाम्पिनो एयरपोर्ट से रोम के टर्मिनी स्टेशन के लिए एक शटल बस पकडें़ और "बाइ ट्रेन" के अंतर्गत निर्देशों का पालन करें।
होटल किसी भी एयरपोर्ट से आपको लाने की व्यवस्था कर सकता है। 4 यात्रियों के लिए इसकी लागत यूरो 55.00 है। बडे़ समूहों के लिए, अनुरोध के समय हमें सही संख्या बताएं।
यह होटलरोम के बीचोंबीच, टर्मिनी ट्रेन स्टेशन से केवल 800 मीटर की दूरी पर है। स्टेशन से होटल की दूरी 15 मिनट के पैदल रास्ते की है अथवा आप बस ले सकते हैं। यदि पैदल आ रहे हों, तो स्टेशन के बाहर वाया मरसाला लें, पिज्जा डी सिंक्वेसेंटो को पार करें, उसके बाद वाया सोलफेरिनो आएं और पिज्जा इंडिपेंडेंजा़ को पार करें। वाया सैन मार्टिनो डेल्ला बटाग्लिया पर चलते रहें और वाया पलेस्त्रो पर बाएं मुडें़ जहां आपको 17/ए पर होटल मोंटेकार्लो मिलेगा। बस द्वारा, टर्मिनी स्टेशन के सामने पिज्जा डी सिंक्वेसेंटों में 36 बस लें और वाया पलेस्त्रो में होटल से 50 मीटर दूर उतरें।
सभी दिशाओं से, जब आप जीआरए (ग्रैंड राकार्डो एन्यूलेयर) आते हैं, तो नोमेंटाना से बाहर निकलें। पोर्टा पिया पहुंचने तक "सेंट्रो डी रोमा" के लिए संकेतों का पालन करें। पिज्जा पर ट्रैफिक लाइट पर, वायले डेल पोलिक्लिनिको में बाएं मुडें, कुछ क्षण के लिए प्राचीन औरेलियन दीवारों के नज़दीक से गुजरने के बाद, वाया कैसलफिदारडो में दाएं मुडें़ और उसके बाद वाया सेरनाइया में पुन: दाएं मुडें़ तथा अंत में वाया पलेस्त्रो में पुन: दाएं मुडें़। आप पहुंच गए हैं 17/ए पर होटल मोंटेकार्लो।